Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:50 am

Thursday, July 9, 2026, 2:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डेजर्ट ट्रेकिंग शिविर : स्काउट-गाइड ने दिखाया उत्साह

जैसलमेर की धरा पर दिया स्वच्छता का संदेश, वरिष्ठ स्काउटर मुकेश हर्ष ने दिखाई हरी झंडी

जैसलमेर कैलाश बिस्सा

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में दिनांक 24 से 28 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर जैसलमेर की धरा पर आयोजित किया जा रहा है।

सीओ गाइड कृतिका पाराशर ने बताया कि डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर के द्वितीय दिवस राजस्थान प्रदेश के रोवर्स रेंजर्स ने जैसलमेर के विश्व प्रसिद्ध सोनार किला भ्रमण का कर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक धरोहर के महत्व की जानकारी प्राप्त कर अपने आप को रोमांचित महसूस किया।

इस दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने नथमल हवेली एवं पटवा हवेली की कलाकृति एवं अनुपम छटा को देख कर बेहद खुश नजर आए । इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश देने हेतु स्वच्छता चेतना रैली का आयोजन किया गया, जिसको स्थानीय रोवर लीडर एवं स्काउट संगठन के सक्रिय पदाधिकारी वर्तमान में पटवारी मुकेश हर्ष एवं राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर किले से रवाना किया ।

रैली सोनार किला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से स्वच्छता का संदेश देती हुई शिविर बेस कैंप गीता आश्रम पहुंची। जहां पर रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए शिविर प्रभारी अधिकारी एवं राज्य संगठन आयुक्त राजस्थान प्रदेश पूरन सिंह शेखावत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, ऐसा विचार लेकर हमें अपने आसपास, कार्यक्षेत्र, गली मोहल्ले, अपने गांव शहर को साफ सुंदर स्वच्छ रखें तथा अपने स्वयं के अंदर भी शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता को बनाए रखें, जिससे जीवन उज्जवल हो सके। इस अवसर पर उपस्थित रोवर लीडर मुकेश हर्ष ने रोवर्स रेंजर्स की हौसला अफजाई की।

भामाशाहों का रहा सहयोग

सी. ओ. गाइड कृतिका पाराशर ने बताया कि स्वच्छता चेतना रैली के दौरान प्रिया ग्रुप के मयंक भाटिया द्वारा राजस्थान प्रदेश के सभी रोवर्स रेंजर्स को स्कार्फ, पी कैप एवं वोगल का लोकार्पण कर वितरित किए गए ।राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत ने उनका आभार प्रकट किया तथा मरु सांस्कृतिक लोक संग्रहालय के हेमंत शर्मा द्वारा दिए गए आवश्यक सहयोग हेतु एवं नगर परिषद द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान जोधपुर सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह,भरतपुर सी.ओ. गाइड कल्पना शर्मा, झुंझुनू सी.ओ. स्काउट महेश कालावत, डूंगरपुर सी. ओ. स्काउट भाविक सुथार, जैसलमेर के स्काउट मास्टर राजेश कुमार, भूपेंद्र, भूरेश कुमार, काशम लाल, विभिन्न जिलों से आई हुई रेंजर लीडर जयपुर से प्रियंका चौधरी एवं पूजा चौधरी, सवाई माधोपुर से राधा मीणा, भरतपुर से डॉ.पूजा चौधरी, कोटा से डॉ. करनजीत कौर एवं हेमलता तथा झुंझुनू से रोवर लीडर विक्की कुमार, भरतपुर से अजय सैनी एवं अजय यादव, सवाई माधोपुर से राजेंद्र मीणा, जयपुर में विक्की सैनी, दौसा से मोहसिन खान, कोटा से सूरज संतोष एवं मनराज गुर्जर, उदयपुर से नारायण सिंह राव, अलवर से अतुल कुमार,सहित राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor