पंकज जांगिड़. जोधपुर
बाईजी का तालाब स्थित मुख्य व प्राचीन मंदिर श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल, श्री पंचायत एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, गणमान्य समाज बंधुओं व मातृशक्ति की मेजबानी में फागोत्सव का आयोजन हुआ।
मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान भजन व होरी गायकों द्वारा मनमोहक होरियां प्रस्तुत की गई तो राधाकृष्ण बने आयुष्मान जांगिड़ व छवि जांगिड के साथ भक्त पुष्प होली खेलते हुए व थिरकते हुए आनंद और उन्माद के साथ श्याम भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
इस मौके श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतिस्वरुप धनेरवा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र भाकरेचा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रकाश शर्मा, मंदिर कमेटी के गोपीकिशन जांगिड़, मिश्रीलाल कुलरिया, हुकमाराम झिलोया, रामदेव जांगिड़, कालूराम बरड़वा, चेतनप्रकाश बरड़वा सहित प्रोफेसर चुनाराम सुथार, भूराराम सुथार, कन्हैयालाल झिलोया, सोहनलाल, राधेश्याम दियावड़ा, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रेणु शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जोधपुर जिलाध्यक्ष मिनाक्षी दम्मीवाल, विनती जांगिड़, प्रेमलता दम्मीवाल, स्नेहलता जांगिड़, आशा शर्मा, सुनीता सुथार, जयश्री जांगिड़, आशा शर्मा, भावना जांगिड़, मनीषा जांगिड़, नर्मदा जांगिड़, संगीता, डॉ. मोनिका आर. करल और समाज के गणमान्य लोग, मातृशक्ति व अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।








