Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

यश जांगिड़ का किया अभिनंदन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चेंबर में इंटरनेशनल बार एसोसिएशन के सदस्य यश जांगिड़ का जांगिड़ अधिवक्ता संघ एवं सर्वसमाज के अधिवक्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

चेंबर के संयोजक एवं संघ के महासचिव एडवोकेट भारत भूषण शर्मा ने बताया कि जांगिड़ समाज के युवा अधिवक्ता यस जांगिड़ को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बार एसोसिएशन के द्वारा एशिया पेसिफिक लाइजन ऑफिसर नियुक्त किए जाने पर जांगिड़ समाज में हर्ष की लहर के चलते हुए उनका साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। यश जांगिड़ अधिवक्ताओं को एशिया में 170 देशों में एआई से संबंधित जानकारी देंगे तथा हाल ही में अधिवक्ताओं को किस प्रकार से बेस्ट प्रैक्टिस कर बेहतरीन आर्गुमेंट करने चाहिए इसके संबंध में एक पुस्तक का भी विमोचन शीघ्र किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में दुर्गेश जांगिड, विकास शर्मा, धर्मेंद्र बुढल, रामदेव जांगिड़, किशन जांगिड, मोहन राम सुथार, दिनेश शर्मा सहित सर्वसमाज के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor