केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार
28 फरवरी को प्रधानमंत्री अजमेर का दौरा करेंगे। वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और 9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों का प्रारंभिक अवस्था में टीकाकरण मिशन शुरू होगा। लगभग 16 हजार 686 करोड़ रुपये की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी साथ रहेंगे। शहरी विकास, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक ढांचे को बड़ी सौगात मिलेगी।








