शिव वर्मा. जोधपुर
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को होटल चंद्रा इन में ‘कलमकारों की पुष्प होली’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने पत्रकारों के साथ पुष्प होली खेलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में होरी गीतों और चंग की थाप पर माहौल रंगीन हो उठा। दीपक व्यास बटुकड़ी, नीलम सिंह, भावना डागा एवं प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना सुआ देवी की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पत्रकार आशीष पुरोहित और अभिषेक पुरोहित ने शास्त्रीय गेर गायकी से सभी का मन मोह लिया। पूर्व जस्टिस जी.के. व्यास ने भी होरियां गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, वहीं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी होली गीतों पर थिरकते नजर आए।
पूर्व जस्टिस जी.के. व्यास, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। इसके अलावा पूर्व आईएएस रतन लाहोटी, शिक्षाविद् निर्मल गहलोत, धर्मप्रेमी सुधीर अग्रवाल, यूथ आइकॉन आदर्श शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत एवं रतनाराम थोलिया, गुरुदेव डॉ. अरविंद मालवीय, नंदकिशोर शाह, उड़ान फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया, उद्यमी विनोद सिंघवी, डॉ. नगेंद्र शर्मा, डॉ. प्रीतम सिंह, थानाधिकारी सरदारपुरा जयकिशन सोनी, एयरपोर्ट अधिकारी रामाकृष्ण टाडा, विवेक विहार दिलीप खदाव, अजीत पुरोहित, नरेन्द्र शर्मा, निफ्ट पीआरओ डॉ. मनीष शुक्ला, एमआईए अध्यक्ष राकेश बंसल, उमेश लीला, रीपेश अग्रवाल, भाजपा के मनीष पुरोहित व पवन वैष्णव, युवा उद्यमी ई. नरेश पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना, महासचिव शिवप्रकाश पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु बेनर्जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रेयांस भंसाली, रमेश सारस्वत, भवानी सिंह गहलोत, लक्ष्मीकांत पुरोहित, मुकुल परिहार एवं जितेन्द्र डूडी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।













