Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

होली में इमरजेंसी पर नरेंद्र सिंह राठौड ने किया अपना 130 वां रक्तदान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज रोटरी ब्लड बैंक में अपना 130 वां रक्तदान किया। वंदे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया ने बताया कि गोयल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को आपातकाल में ए पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता होने पर वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड को जानकारी मिली। राठौड़ ने तुरंत अपने साथियों किशन पूनिया और विनोद आचार्य के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला और अपना 130 वां रक्तदान किया। राठौड ने कहा कि जहां एक ओर सभी रक्तदाता होली के त्योहार में व्यस्त हैं। ऐसे में नियमित रक्तदाताओं की भी कमी हो जाती है। राठौड ने कहा कि वह अपने जीवन में 200 बार दान करना चाहते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor