Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निःशुल्क होम्योपैथी परामर्श एवं चिकित्सा शिविर 8 मार्च को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च, रविवार को रातानाडा, हाईकोर्ट काॅलोनी स्थित समन्वय इंटरनेशनल स्कूल के सामने निःशुल्क होम्योपैथी परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. कृष्णा गहलोत, डॉ. स्वाति गौड़, डॉ. मृदुल राठौर सहित अनुभवी फिजिशियन द्वारा विभिन्न बीमारियों का मुफ्त परामर्श और दवाईयों के साथ बिना साईड इफेक्ट होम्योपैथिक औषधि द्वारा सफल इलाज किया जाएगा।

शिविर संयोजक डॉ. कृष्णा गहलोत ने बताया कि विभिन्न बिमारियों में चर्म रोग जिसमें बालों का झड़ना, दाद, खुजली, सफेद दाग, कील मुंहासे, फुंसिया, सोरायसिस, मस्से होना आदि, नाक व श्वास रोग जिसमें अस्थमा, बार बार जुकाम, ऐडिनोइड, ऐलर्जी, राइनाइटिस आदि, पेट रोग जिसमें पेट में दर्द, अपच, गैस व जलन होना कब्ज होना, दस्त लगना, पाइल्स, फिशर आदि, हड्डी रोग जिसमें जोड़ो का दर्द, गठिया, पुराने फ्रेक्चर आदि का दर्द, स्त्री रोग जिसमें कमर दर्द, सफेद पानी, माहवारी में तकलीफ, थकान, कमजोरी आदि, बच्चों के रोग जिसमें चिड़चिड़ापन, भूख न लगना, दांत देरी और दिक्कत से आना, पेट में कीड़े, पढ़ाई में अरूचि, वीक मेमोरी, बिस्तर गीला करना आदि सहित अन्य रोग जिसमें किडनी रोग, पेशाब में जलन इन्फेक्शन, पथरी, डाइबिटिज, ब्लड प्रेशर व मोटापे का इलाज किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor