Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोहम बाबा का बरसी महोत्सव 12 मार्च को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सतगुरु देव भगवान सोहम बाबा का बरसी महोत्सव 12 मार्च, गुरुवार को सिवांची गेट, सोहमगढ़ स्थित सतगुरु देव भगवान सोहम आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

आश्रम के प्रवक्ता सुमनेश व्यास ने बताया कि आज आश्रम परिसर में सोहम बाबा के शिष्य राधेश्याम जोशी, चंद्रसिंह गहलोत (चंद्रसिंहमामा), पंकज शर्मा, दुलारी बहन, राजलक्ष्मी शर्मा, सोहम शर्मा, बालकिशन पालीवाल, हरिशंकर व्यास, पुखराज भाट, मुकेश गहलोत, मुरली पुरोहित, नरेश छंगानी की मेजबानी में आयोजन की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण, सोहम बाबा के तस्वीर पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा अर्चना तथा सुबह 11.15 से दोपहर 2.15 बजे तक प्रसादी एवं सोहम भजन मंडली द्वारा सत्संग का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor