Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मातृशक्ति सम्मान और फागोत्सव 8 मार्च को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 8 मार्च, रविवार को महिला दिवस पर श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट ओर महिला मंडली द्वारा हर क्षेत्र से जुड़ी 100 महिलाओं को श्रीजी मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया की ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला और महिला मंडली अध्यक्ष शारदा चौधरी के सानिध्य में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित इस समारोह में फागोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही राष्ट धर्म और सनातन धर्म से जुड़ी प्रभावशाली महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान चिन्ह व श्रीफल भेंटकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor