शिव वर्मा. जोधपुर
असम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का आज सूर्यनगरी जोधपुर झालामंड गढ़ आगमन पर झालामंड चौराहे पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक झालामंड के नेतृत्व में साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार नागोरी, जोधपुर शहर विधायक प्रतिनिधि रिपेश अग्रवाल, श्रीयादे माता पावन धाम के मुख्य संरक्षक धर्माराम प्रजापत, बद्रीलाल नागोरी, मालाराम प्रजापत, वरिष्ठ अध्यापक सोहनलाल प्रजापत, मनोहर लाल प्रजापत, घीसाराम प्रजापत, भगवानाराम प्रजापत, पवन सैन, थानाराम प्रजापत, रामदयाल प्रजापत, जबरीलाल नागोरी, अशोक कुमार बंजारा, पार्षद राजेश कच्छवाह, ओमप्रकाश दहिया, मुकेश गहलोत, मीडिया फोटोग्राफर ओमप्रकाश प्रजापत सहित कई नागरिक उपस्थित थे।







