Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर में 25 से 28 मार्च तक आर्ट ऑफ लिविंग का इंट्यूशन प्रोग्राम का होगा आयोजन

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

विश्वविख्यात आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा जैसलमेर में 25 मार्च से 28 मार्च तक चार दिवसीय “इंट्यूशन प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी आंतरिक क्षमताओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों को ध्यान, प्राणायाम, योग और विशेष तकनीकों के माध्यम से उनकी एकाग्रता, आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इंट्यूशन प्रोग्राम के दौरान बच्चों को अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति (Intuition Power) को पहचानने और उसे विकसित करने की विशेष विधियां सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा इंटरैक्टिव सत्र, खेल-गतिविधियां और ध्यान अभ्यास कराए जाएंगे, जिससे बच्चे पढ़ाई और दैनिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जैसलमेर में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने इच्छुक अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, क्योंकि सीटें सीमित हैं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए स्थानीय आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र की मुख्य शिक्षिका अंजू गर्ग, प्राची क्लीनिक से संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor