नवोदय सबरंग साहित्य परिषद की गोष्ठी हंसराज बारासा के निवास पर संपन्न हुई
राखी पुरोहित. जोधपुर
नवोदय सबरंग साहित्य परिषद जोधपुर की संगीतमय काव्य-गोष्ठी बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में नागौरी बेरा स्थित हंसराज बारासा के निवास पर संपन्न हुई। एक दर्जन से अधिक लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों एवं कवियों के शब्द-पुष्पों से सजे उक्त रसमय कार्यक्रम का आगाज शायर मंशा नायक ने किया। कर्नल सुरेश श्रीमाली, शैलेन्द्र ढढ्ढ़ा ‘सुधर्मा’, प्रमोद सिंघल, डॉ. वीडी.दवे, शहजाद अली, नंदकिशोर भाटी, अशफाक अहमद फौजदार, श्याम गुप्ता ‘शान्त’ और राजस्थानी कवि श्रीनिवास तिवाड़ी ने विविध रंगों में डूबे अपने-अपने कलाम पेश किए। हंसराज बारासा की मेजबानी में साढ़े तीन घंटे से अधिक चले कार्यक्रम के अंत में अशफाक अहमद फौजदार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




