निरूपा पटवा ने कहा- मेरी मां से सीखा महिला सशक्तिकरण का गुण, 1 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी और 1 लाख का टार्गेट
परिवार, पति की प्रेरणा और सोशल लाइफ के साथ ही अपनी देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर खुलकर निरूपा पटवा ने विचार व्यक्त किए
दिलीप कुमार पुरोहित. राखी पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
समाजसेवी श्रीमती निरूपा पटवा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राइजिंग भास्कर डॉट कॉम की महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। श्रीमती निरूपा पटवा ने राइजिंग भास्कर परिवार का आभार जताते हुए अपनी समाजसेविका और पारिवारिक लाइफ पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म, करूणा, संवेदना, सरलता, संस्कार और समाजसेवा की धारा उन्हें विरासत में मिली है। उनकी माताजी ने 58 साल की उम्र में साध्वी बनने की राह चुनी। उस उम्र में जब लोग रिटायरमेंट होकर आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं उनकी माताजी ने जैन साध्वी बनने की राह चुनी और लोहे के चने चबाने जैसा कठिन पथ चुना। मुझे उस वीर माता की पुत्री होने का गर्व है।
श्रीमती निरूपा पटवा ने कहा कि उनके पति श्री कपिल सा पटवा का उन्हें हमेशा सहयोग मिलता है। खुद श्री कपिल सा पटवा सलेराज चंदनमल ग्रुप चलाते हैं। सलेराज ग्रुप के माध्यम से श्री कपिल सा पटवा हैडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं। सन 2000 में उन्हें दो बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं श्री कपिल सा पटवा में शुरू से ही नेतृत्व क्षमता रही है और जेएनवीयू के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। यही नहीं वे विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। बासनी में उनकी फैक्ट्री है। उनका अपना बुक बैंक है और ब्लड़ बैंक हैं। श्री कपिल सा पटवा जैसा जीवन साथी मिलना सौभाग्य की बात है। मेरे सास-ससुर भी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और सारा वातावरण और समस्त ब्रह्मांडीय शक्तियां मेरे साथ रही है, जिससे मुझे समाजसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती रही है।
1 लाख महिलाओं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य
श्रीमती निरूपा पटवा ने कहा कि उनका जायंट्स रॉयल ऑफ लेडिज ग्रुप 1 लाख महिलाओं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। मैं 1 हजार से ज्यादा महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा कर आत्मनिर्भर बना चुकी हूं। उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ चुकी हैं। 5 साल में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने महिलाओं के लिए कई कार्य किए हैं।
भारत में जन्मी, भारत के लिए काम करती है संस्था
श्रीमती निरूपा पटवा ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज संस्था भारत की पैदाइश है और भारत के लिए कार्य करती है। इसका सारा फंड देश के विकास में काम लिया जाता है। यह महिलाओं का महिलाओं के लिए संगठन है। महिलाएं अपने स्तर पर राशि खर्च करती है और समाज के विकास में योगदान देती है। कई ऐसी भी संस्थाएं हैं जिसका जन्म विदेश में हुआ और उनका फंड भी विदेशों में जाता है, लेकिन हमारी संस्था का पैसा भारत के विकास में काम लिया जाता है। मुझे भारत माता के लिए काम करने का सौभाग्य मिला, इसकी मुझे प्रसन्नता है।
100 से अधिक संस्थाओं ने किया सम्मान
श्रीमती निरूपा पटवा ने बताया कि उनके समाज सेवा के जज्बे को देखते हुए 3 बार उन्हें जिला प्रशासन से और दो बार सुप्रीम कोर्ट के जज से सम्मान मिल चुका है। कई संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भी सम्मानित किया है। दादा साहेब फाल्के सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हूं। जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा वीर दुर्गादास अवार्ड भी मिल चुका है। जोधपुर के 100 से ज्यादा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा समय-समय पर सम्मानित हो चुकी हूं।
महिलाओं के विकास के लिए तत्पर
श्रीमती निरूपा पटवा ने कहा कि वे महिलाओं के विकास के लिए तत्पर हैं। सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करती रहती हैं और महिलाओं को उनका लाभ मिले इसके लिए प्रयास करती रहती हैं। आमजन को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देती है। अपनी संस्था के माध्यम से वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों, सरकारी अस्पतालों, कैंसर पीड़ितों के लिए हैयर कलेक्शन, गरीब बच्चियों की शादी करवाने, सेनेटरी मशीन और सेनेटरी पेड वितरण, गरीब और जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।
कॉलगेट की भी ब्रांड एंबेसडर
निरूपा पटवा ने बताया कि वे कॉलगेट की भी ब्रांड एंबेसडर हैं और 55 हजार पीस कॉलगेट के वितरित कर चुकी हैं। हाइजीन सेशन, सेनेटरी पेड, कंप्यूटर, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री, ड्रेस, अस्पतालों में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, वर्षपर्यंत महिलाओं के कल्याण के लिए तत्पर रहती हैं। उनकी संस्था 365 दिन में 250-300 एक्टीविटीज करवाती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के लिए पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, आईपीएस शाहीन, आरपीएस सुनील पंवार, सीआई शिवजी, व्यास कॉलेज की डॉक्टरों की टीम के सहयोग से पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप भी लगाया था, जिसमें 250 से अधिक लोग लाभान्वित हुए थे। ऐसे कैंप समय-समय पर लगाते रहते हैं।
लवकुश आश्रम की मूक-बधिर कन्या का कन्यादान भी किया
निरूपा पटवा ने बताया कि वे लवकुश आश्रम की एक कन्या को गोद लेकर उसका कन्यादान भी कर चुकी हैं। वे जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज फेडरेशन-9 की सोशल ब्रांड एंबेसडर है। आईएचएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय डाक विभाग और उसकी सोशल एंटी वुमन हरेसमेंट कमिटी की सदस्या, भारतीय पुलिस कल्याण संघ महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है। इसी तरह वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की उपाध्यक्ष भी हैं।
राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम की ब्रांड एंबेसडर घोषित करने पर आभार जताया
श्रीमती निरूपा पटवा ने राइजिंग भास्कर डॉट कॉम की ब्रांड एंबेसडर घोषित करने पर राइजिंग भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित और एडिटर इन चीफ राखी पुरोहित का आभार जताया। साथ ही कहा कि वे प्रभु से प्रार्थना करती है कि वे सेवा कार्यों में उन्हें लगे रहने के लिए शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए तन-मन-धन से जुटने का संकल्प लिया और कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन के लिए नहीं मनाया जाए। 365 दिन महिलाओं के लिए होना चाहिए। महिलाओं के लिए पूरा आसमां खुला है। महिलाओं को एक दिन के दायरे में नहीं बांधना चाहिए। महिलाओं के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए निरूपा पटवा ने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद और महिलाओं के उत्थान के लिए और प्रयास करेंगी।











