Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:14 am

Sunday, August 23, 2026, 5:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

होली स्नेह मिलन : मैने रंग दी आज चुनरिया…जैसे गीतों पर खूब मचा धमाल

शिव वर्मा. जोधपुर 

जीनगर सुरसंगम मंच की ओर से होली स्नेह मिलन का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया l जिसमें मंच संयोजक घनश्याम सांखला ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में “मैंने रंग दी आज चुनरिया” देवराज चौहान ने “चलो सहेली चलो रे रैली” डॉ पुखराज गोयल ने “मैं प्यार का रही हूँ” श्रीमती निर्मला चौहान ने “पिया तोसे नैंना लागे रे” अशोक पंवार ने “तुझ संग प्रीत लगाई सज्जना” सूरज पंवार ने “मैं सायर तो नहीं” चेतन चौहान ने “मेरा जीवन कुछ काम नहीं आया” नरेश चौहान ने “यारी है ईमान मेरा यार” प्रवीण चौहान ने “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” मदनमोहन ने “अरे दीवानों मुझे पहचानो” महाराज चौहान ने “जिंदगी की यही रीत है” गीत प्रस्तुत किए।

इसी तरह कमलराज ने “जानूँ मेरी जान” किशोरकुमार गोयल ने “दिल की यह आरजू थी” पी सी चौहान ने “इस रंग बदलती दुनिया में” श्रीमती प्रभावती चौहान ने “बहारो मेरा जीवन भी सँवारो”श्रीमती जानकी डाबी ने “अजी रुठ के कहाँ जाएगा” श्रीमती कविता गोयल ने”प्यार दीवाना होता है” दिलीप गोयल ने “आपकी आंखों में” माणकलाल खत्री ने “दुनिया बनाने वाले” चन्द्र शेखर ने “मैं हूँ प्रेम रोगी” श्रीमती रेखा चौहान ने “आए हो मेरी जिन्दगी में” गीतो की प्रस्तुति दी l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जीनगर आडा बाजार पंचायत संस्था के पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष भगवतीलाल चौहान,सचिव जुगल किशोर चौहान, जगदीश चौहान,नरेन्द्र कुमार आसेरी व पुखराज चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही l आडा बाजार पंचायत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महिला दिवस पर सभी गायक व आई हुई महिलाओं का माला पहनाकर एवं सभी गायकों का फूलों द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पंवार द्वारा किया गया l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor