Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद की तृतीय साधारण सभा, वार्षिक चुनाव व फागोत्सव सम्पन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की तृतीय साधारण सभा, वार्षिक चुनाव एवं फागोत्सव का आयोजन 7 मार्च 2026 को स्वास्थ्य साधना केंद्र, प्रथम पुलिया में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव अधिकारी आरएस. भटनागर ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए सुरेश चंद्र भूतड़ा को अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार मंत्री को पुनः सचिव तथा अरुण कुमार कच्छवाह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

चुनाव क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, प्रांतीय अध्यक्ष नारायण रूप राय माथुर एवं प्रांतीय महासचिव गिरीश लोढ़ा के सान्निध्य में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद और मां भारती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन कर राष्ट्र गीत के साथ की गई और उसके बाद अर्चना बिरला ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने वर्ष भर में शाखा द्वारा किए गए विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। परिषद के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा ने अप्रैल से फरवरी 2026 तक के आय व्यय विवरण बताया उसे सभी ने स्वीकृति दी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए विशेष फागोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने फाग गीत, गुलाल और नृत्य के माध्यम से होली का उत्सव मनाया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी सदस्यों एवं महिलाओं ने सामूहिक रूप से फागोत्सव का आनंद लिया और प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor