Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी का निधन

-सैकड़ो नम आंखों ने दी आखिरी विदाई

जोधपुर। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और कवि दिनेश जोशी का रविवार को निधन हो गया। 65 वर्षीय जोशी कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने रविवार दोपहर एम्स जोधपुर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

जोशी का अंतिम संस्कार रविवार शाम सिवांची गेट श्मशान घाट पर किया गया। उनके पुत्र वरेण्य जोशी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सैकड़ो समाज के प्रमुख लोगों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने अपने प्रिय साथी को नाम आंखों से अंतिम विदाई दी।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे राजेन्द्र बोहरा लालजी, वरिष्ठ पत्रकार एम आर मलकानी, सैयद मुनव्वर अली, मनोज बोहरा, सुरेश व्यास, मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़, जोधपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष शरद शर्मा, गोपालसिंह राठौड़, ललित परिहार, राजकुमार जोशी, अताउल हक और प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट एवं सांस्कृतिक कर्मी हिमांशु व्यास समेत कई गणमान्य लोगों ने जोशी की देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जोशी ने अपने करियर की शुरुआत जोधपुर के प्रतिनिधि अखबार से की। उन्होंने जलते दीप, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, दैनिक नवज्योति, सांध्य दैनिक तीसरा प्रहर व खोज खबर अखबारों में बतौर वरिष्ठ संपादकीय सहयोगी के रूप में काम किया। उन्होंने अपना अखबार ‘दैनिक परख के बाद’ भी निकाला जो खबरों के चयन और प्रस्तुति में अनूठा था, लेकिन वे इसे ज्यादा समय तक नहीं चला सके। इसके अलावा जोशी ने कई समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठों का स्वतंत्र पत्रकार के रूप में संपादन किया। वे खबरों के आकर्षक शीर्षक और प्रस्तुतीकरण के लिए जाने जाते रहे। सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले जोशी एक प्रखर वक्ता भी थे।

साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले दिनेश जोशी कविताएं भी लिखते थे। हाल ही उनकी कविताओं का संकलन ‘मन के मचान पर’ का लोकार्पण हुआ था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor