Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

200 महिलाओं ने कराया उपचार : पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने किया अवलोकन

विशाल निःशुल्क होम्योपैथी परामर्श एवं चिकित्सा शिविर

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रातानाडा, हाईकोर्ट कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा होम्योपैथी क्लीनिक में विशाल निशुल्क होम्योपैथी परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर संयोजक व होम्योपैथिक फीजिशियन डॉ. कृष्णा गहलोत के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जोधपुर नगर निगम की पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने शिविर का अवलोकन कर डॉ. कृष्णा गहलोत, वरिष्ठ चिकित्सकों और उनकी टीम का उत्साहवर्धन किया और इस जनसेवा के कार्य की सराहना की। ​पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने डॉ. कृष्णा गहलोत के इस प्रयास को महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

शिविर में लगभग 200 महिलाओं ने निःशुल्क होम्योपैथी परामर्श एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करवाई। लगभग 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली डॉ. कृष्णा गहलोत के साथ डॉ. स्वाति, डॉ. मृदुल, डॉ. मानसवी, निकिता, सुरज व नीलु ने भी अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जीवनशैली में सुधार के सुझाव दिए।

​डॉ. कृष्णा गहलोत ने बताया कि होम्योपैथी द्वारा जटिल बीमारियों का बिना किसी दुष्प्रभाव (Side Effects) के सफल इलाज संभव है। शिविर में मुख्य रूप से ​स्त्री रोग जैसे कमर दर्द, माहवारी कष्ट, शारीरिक कमजोरी व थकान, ​चर्म रोग जैसे बालों का झड़ना, सोरायसिस, सफेद दाग, मुहासे और मस्से, ​श्वसन व बाल रोग जैसे अस्थमा, एलर्जी, पुराना जुकाम, बच्चों में बिस्तर गीला करना व कम याददाश्त तथा ​अन्य जैसे पथरी, गठिया, पेट रोग, डायबिटीज और बीपी का सफल उपचार किया गया और सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही एसआरएल डाइग्नोस्टिक द्वारा जांचों के लिेए विशेष डिस्काउंट उपलब्ध कराया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को विशेष लाभ मिला।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor