पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में मंदिर ट्रस्ट और महिला मंडली द्वारा पुजारी हरिभाई गोस्वामी के सान्निध्य एवं मुख्य अतिथि रूमा देवी, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा, तारा सोलंकी, मंदिर महिला मंडली अध्यक्ष शारदा चौधरी, ट्रस्ट अध्य्क्ष इंद्रसिंह सांखला, पूर्व पार्षद ललित गहलोत की मेजबानी में आयोजित महिला दिवस महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर सीमा सांखला, किरण परिहार, सरोज कच्छवाहा, तेजकंवर सांखला, मंजू डागा, कमलेश चौधरी, लीला चौधरी, दीप्ता अरोड़ा, कंचन मेवाड़ा, चीनू चौधरी, सुनीता वैष्णव, आशा बाहेती, चहक मोटवानी, पार्वती सोनी, बेबी गुर्जर, अरुणा कच्छवाह, आशीष जागिड़, सपना राठौड, रेखा सैन, बबली भाटी, पलक गुप्ता सहित 100 महिलाओं को श्रीजी मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान फागोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने फाग गीतों पर पुष्प होली खेलते हुए राधाकृष्ण की झांकी के साथ नृत्य किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।








