Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लक्ष्मीनाथ जी का पूजन कर जैसलमेर पुष्करणा समाज ने खेली फाग…होरिया गायन में झलका उल्लास

प्रारम्भ में महिलाओ ने वैष्णवो द्वारा प्रभु लक्ष्मीनाथजी के भजन होय होली खेले के साथ साथ पुष्टि मार्गीय फाग कीर्तन से करीब सौ से अधिक वैष्णनवजन से गायन किया।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर ने शनिवार 7 मार्च को गोविन्दम वाटिका जोधपुर में उत्साह व उमंग से होली स्नेह मिलन समारोह मनाया । समारोह का आगाज जैसलमेर के अराघ्येय प्रभु लक्ष्मीनाथजी, पुष्करणा कुल देवी मातृश्री उष्ट्रवाहिणी देवी व होली रसिया अराघ्येय गोर्वधनधरण श्री श्रीनाथजी के पूजन से किया । प्रारम्भ में महिलाओ ने वैष्णवो द्वारा प्रभु लक्ष्मीनाथजी के भजन होय होली खेले के साथ साथ पुष्टि मार्गीय फाग कीर्तन से करीब सौ से अधिक वैष्णनवजन से गायन किया।

इसी क्रम में शाम को प्रभु लक्ष्मीनाथजी की महाप्रसादी का आयोजन किया गया । आयोजन में में पुरुष वर्ग मण्डली दीपक केवलिया के साथ धीरज पुरोहित, अविजित वासू, कमल केवलिया, डाॅ. रौनक केवलिया, सत्यनारायण बिस्सा, मनीष व्यास गगन महाराज, चन्द्र शेखर व्यास एवं सुरेश व्यास ने मंच पर जैसलमेरीय होली फाग गायन किया ।

इस अवसर न्यात के अग्रज वल्लभ प्रकाश वासु, दामोदर पुरोहित, अशेाक व्यास, एडवोकेट विनोद पुरोहित, तरुण पुरोहित, योगेश पुरोहित, प्रियंक केवलिया, न्यायधिपती संजित पुरोहित, गिरीश पुरोहित, पं. चन्द्रप्रकाश चूरा, गजेन्द्र आचार्य,  मनोज आचार्य, कमल किशोर व्यास, राधेश्याम रंगा, रंगकर्मी रमेश बोहरा, राज कुमार हर्ष, मनोज सत्यनारायण गोपा, चन्द्रप्रकाश बिस्सा, थानेदार गोविन्द व्यास, ई दिनेश छंगाणी, कमलेश श्रीपत, रविन्द्र बट्टू, नरेन्द्र हर्ष, दिलीप चूरा, पं. एसके जोशी, सतीश आनन्द व्यास प्रो शरद बिस्सा के साथ पुष्करणा न्यात अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अध्यक्ष अमरचन्द पुरोहित, उष्ट्रवाहिनी मन्दिर समिति के अध्यक्ष मुकेश जोशी,, अन्नपुर्णा समिति के लालचन्द बोहरा, किशन गोपाल जोशी, भाजपा नेता मनीष पुरोहित, गौ सेवा भक्त प्रकाश व्यास सरपंच जाखण सहित समाज के कई गण मान्य उपस्थित थे । इस अवसर पर आयोेजन समिति द्वारा सेवादार कार्यकर्ता अनिल गोपा, सुरेन्द्र थानवी, चन्द्रशेेखर व्यास, रामकुमार आचार्य, सत्यदेव व्यास, नरेन्द्र बट्टू, कमल केवलिया, अर्चना बिस्सा, गीता पुरोहित, आनन्द चूरा, अनिल केवलिया व ब्रजेश पुरोहित को उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिस्सा के कर कमलो से सम्मानित किया गया । समारोह में सभी आगन्तु महानुभावो का स्वागत अध्यक्ष डीके व्यास महिला प्राकोष्ट के अध्यक्ष गीता पुरोहित एव अर्चना बिस्सा ने किया व सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश केवलिया व भरत व्यास ने किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor