Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

Sunday, August 23, 2026, 5:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामनवमी महोत्सव समिति का स्वागत एवं झांकियों का पारितोषिक वितरण कार्यक्रम 15 को

शिव वर्मा. जोधपुर

विश्व हिंदू परिषद एवं रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा के संदर्भ में इस वर्ष गठित समिति का स्वागत समारोह तथा वर्ष 2025 में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय झांकियों का पारितोषिक वितरण एवं सम्मान समारोह दिनांक 15 मार्च 2026 (रविवार) को शाम 5:00 बजे भारतमाता कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

रामनवमी समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संत-महात्माओं के आशीर्वचन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। ट्रस्ट के सचिव विक्रांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर समाज एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

झांकियों की सूची एक नजर में

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor