Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मानव सेवा…शिविर में 187 यूनिट रक्त एकत्रित, जरूरतमंद को देगा नवजीवन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जैन संस्कार मंच, जोधपुर द्वारा रविवार 8 मार्च को नेहरू पार्क स्थित महावीर भवन में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर संयोजक चक्रेश मेहता ने बताया कि जैन संस्कार मंच द्वारा यह पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मंच अध्यक्ष जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि शिविर में कुल 187 यूनिट रक्त उम्मेद ब्लड बैंक, रोटरी ब्लड बैंक तथा एमजीएच ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। मंच के सचिव आशीष कटारिया ने बताया कि इस शिविर का सम्पूर्ण सौजन्य प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती सुधा-सुकनराज धारीवाल ने किया है।

प्रचार-प्रसार संयोजक संजय संचेती ने बताया कि शिविर में सभी वर्ग समाज के लोगों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए किसी की जान बचाने के लिए अपना योगदान दिया। शिविर में धारीवाल परिवार के अतिरिक्त, श्रावक संघ अध्यक्ष सुरेश पारख, समाजसेवी प्रदीप गांग, गुणवतंराज मेहता, चम्पालाल बागरेचा, मुन्नालाल मोहनोत, अशोक गुलेच्छा, अशोक बागरेचा, लखपत सा गुलेच्छा, अशोक पारख, उम्मेदराज जैन, चन्द्रेश भंडारी ने भी उपस्थित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor