Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एआई आधारित मैट्रिमोनी वेबसाइट vivahsearch.com के बैनर का विमोचन

विवाह का मतलब सिर्फ़ “मैच” नहीं, बल्कि “तैयारी” भी है। इसी सोच को साकार करते हुए संस्थापक श्रीमती सीमा खिलरानी ने बताया कि विवाह एक पवित्र बंधन है, व्यवसाय नहीं। ” स्मार्ट मैच, सुखद जीवन” की टैगलाइन वाला यह प्लेटफ़ॉर्म एआई तकनीक पर निर्मित पूर्णत: द्विभाषी (हिंदी-अंग्रेज़ी) मंच बनाया है।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

विवाह सर्च के सदस्यों ने बहुप्रतीक्षित एआई आधारित मैट्रिमोनी वेबसाइट के बैनर का उत्साह से विमोचन किया । यह वेबसाइट भारतीय परिवारों की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह की संपूर्ण यात्रा का डिजिटल साथी है।

“हमारे समाज में सही रिश्ता ढूँढना मुश्किल हो गया है। आज के दौर में हमारे समाज की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है — बच्चों के लिए सही, भरोसेमंद और संस्कारी रिश्ता ढूँढना। विवाह हेतु पुराने तरीकों जैसे— रिश्तेदारों के ज़रिए, पंडितजी से, या बड़ी-बड़ी मैट्रिमोनी वेबसाइट्स पर, कई बार लड़के-लड़कियाँ नहीं मिल पाते। फ़र्ज़ी फोटो, गलत जानकारी और बिचौलियों की समस्या से हर दूसरा परिवार परेशान है।

इसी समस्या को देखते हुए एक भारतीय परिवार ने ठान लिया है कि विवाह का मतलब सिर्फ़ “मैच” नहीं, बल्कि “तैयारी” भी है। इसी सोच को साकार करते हुए संस्थापक श्रीमती सीमा खिलरानी ने बताया कि विवाह एक पवित्र बंधन है, व्यवसाय नहीं। ” स्मार्ट मैच, सुखद जीवन” की टैगलाइन वाला यह प्लेटफ़ॉर्म ए आई तकनीक पर निर्मित पूर्णत: द्विभाषी (हिंदी-अंग्रेज़ी) मंच बनाया है।

इस अवसर पर कला फाउंडेशन जोधपुर के अध्यक्ष हरीश देवनानी ने बताया कि इसकी सबसे अभूतपूर्व सुविधा चार-चरणीय “विवाह तैयारी मूल्यांकन” है — जो किसी भी भारतीय मैट्रिमोनी पोर्टल पर पहली बार उपलब्ध है। आत्म-खोज प्रश्नावली, भावनात्मक बुद्धिमत्ता आकलन, साथी-अपेक्षा विश्लेषण और बायोडाटा निर्माण — चारों चरण पूरे करने पर ए आई से समीक्षा की जाती है।

सचिव नरेन्द्र श्रीमाली ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसमें वास्तविक और सत्यापित प्रोफ़ाइल हेतु लाइव सेल्फी सत्यापन, ओटीपी, सरकारी आईडी और फ़ोटो मिलान के साथ पेशेवरों द्वारा मैन्युअल समीक्षा भी होती है। हिंदू नववर्ष के मौके पर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे अधिकाधिक युवक युवतियां लाभान्वित हों।

इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन भी अनूठा है — पुराना बायोडाटा (पीडीएफ, टेक्स्ट या फ़ोटो) अपलोड करें, एआई दो मिनट में प्रोफ़ाइल तैयार कर देता है। इसके अलावा सामान्य तरीके से भी टाइप करके रेजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। परम्परा-प्रेमियों के लिए वैदिक अष्टकूट कुंडली मिलान, 24/7 हिंदी-अंग्रेज़ी-हिंग्लिश विवाह बोट एआई सहायक, मुफ़्त बायोडाटा पीडीएफ और विवाह स्थल से मेहंदी तक 11 श्रेणियों की निःशुल्क सेवा निर्देशिका उपलब्ध है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor