इनोवेशन इन स्लम एरिया के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की सहभागिता
राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा द्वारा गंगाना प्रांत की बस्ती में आयोजित किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर
राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से गंगाना प्रांत की बस्ती में व्यास डेंटल कॉलेज के सहयोग से फुलबॉडी चैकअप शिविर आयोजित किया गया। इसमें पाक विस्थापित लोगों की निशुल्क जांच की गई। शिविर राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा की देखरेख में आयोजित किया गया।
शिविर में व्यास डेंटल कॉलेज के डॉ. भूपेन्द्र शेखावत, डॉ. नाबील, डॉ. मोहसिन, डाॅ. विभोर माथुर आदि डाक्टर्स की पूरी टीम का सहयोग रहा। शिविर में टीकाकरण में डॉ. राहुल सुथार द्वारा एव दाँतो की मजबूती, कैविटी, पीलापन आदि की जांच की गई। गायनोकोलॉजिस्ट, पीडिया, ईएनटी, ईसीजी, आर्थो आदि की जांच की गई। ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी, सचिव पूनम राठी, संतोष लुंकर, वीडीओ नीता शर्मा, चन्द्रा जैन आदि की उपस्थिति रही।
प्रतिदिन सेवा कार्य करता है जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज के कार्यकर्ता प्रतिदिन सेवा कार्य करते हैं। मानवता के उत्थान लिए कार्यकर्ता प्रतिदिन प्रयासरत रहते हैं। इसी शृंखला में जिला प्रशासन के साथ एवं वहां के जनप्रतिनिधियों के साथ जुड़ कर कच्ची बस्तियों को विभिन्न क्लस्टर में बाँटकर
इस शहर की कच्ची बस्तियों में उनके विकास और पुनर्वास की लिए प्रयासरत हैं। इससे पहले रातानाडा पुलिस लाइन में भी शिविर लगाया गया था। इस चिकित्सा शिविर में 50 से ज़्यादा बच्चे और 100 से ज़्यादा महिलाएं बुजुर्ग लाभान्वित हुए। शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों में जहाँ नागरिक मूलभृत आवश्यकताओं से भी वंचित हैं, उन क्षेत्रों में प्रयास शुरू किया है और निरूपा पटवा द्वारा चिकित्सा के शेत्र में प्रयास किया जा रहा है। सभी बच्चों को भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क गया और कोई ड्राप आउट नहीं है इसका भी मुआयना किया गया। आंगनवाड़ी क्षेत्रों में जाकर ड्रॉपआउट वाले बच्चों को भी पुनः जोड़ा गया। सामाजिक न्याय विभाग की निदेशक मनमीत कौर ने बताया कि फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा इस मुहिम में कंधे से कंधा मिला कर देश के उन्नयन के लिए कार्य किया जा रहा है। उनका योगदान सराहनीय रहा है। निरूपा पटवा ने बताया कि इसी प्रकार से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आगे भी शिविर लगाए जाएंगे और जन कल्याण में भागीदारी निभाई जाएगी।










