Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

माहेश्वरी समाज ओसियां तहसील के चुनाव संपन्न, सुनील लाहोटी ओसियां के निर्विरोध अध्यक्ष बने

मदनलाल राठी मंत्री और सत्यनारायण सोनी कोषाध्यक्ष चुने गए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा के सत्र 31वें के चुनाव 11 मार्च को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा जोधपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी के आदेश अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुए। माहेश्वरी भवन ओसियां में दोपहर 3:30 बजे माहेश्वरी समाज ओसियां तहसील मैं आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया में समाज बंधुओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:

अध्यक्ष: सुनील लाहोटी ओसियां– निर्विरोध निर्वाचित
मंत्री: मदनलाल राठी निवासी तिंवरी – निर्विरोध निर्वाचित
कोषाध्यक्ष:-सत्यनारायण सोनी निवासी नेवरा गांव – निर्विरोध निर्वाचित
उपाध्यक्ष:- भंवरलाल चांडक निवासी ओसियां -निर्विरोध निर्वाचित
सह मंत्री:- दिलीप राठी निवासी भीकमकोर – निर्विरोध निर्वाचित
संगठन मंत्री:-अरुण डागा निवासी मथानिया -निर्विरोध निर्वाचित

जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा, के चुनाव कमेटी के सदस्य सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं जय किशन सोनी चुनाव प्रक्रिया मैं पर्यवेक्षक प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। सुनील झंवर, श्यामसुंदर धूत द्वारा संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ निष्पादित किया गया।

इस अवसर पर समाज के सैंकड़ों प्रबुद्धजन गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से ओमप्रकाश बूब, भगवान दास राठी, मुरलीधर चांडक, रामेश्वर लाल बिरला, राधेश्याम राठी, ओमप्रकाश, पपसा सोनी, मुकुंद चंद सोनी, जयकिशन सोनी सहित कई गणमान्य समाज बंधु शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया के पश्चात कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज की उन्नति के लिए मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव कमेटी सदस्य सुरेश चंद्र भूतड़ा ने शांतिपूर्वक पदाधिकाओ का निर्विरोध चयन करने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor