Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

घुड़लो घूमेला जी घूमेला…रूपनगर में घुड़ला महोत्सव की धूम

तीजणियों में उत्साह, गूंज रहे गवर के गीत

शिव वर्मा. जोधपुर 

पाल रोड स्थित रूप नगर में, गणगौर पर्व पर ईश्वर जी गवरा जी पूजन एंव घूडले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है । अध्यक्ष नीतू शुक्ला ने बताया कि रामा श्यामा के दूसरे दिन से, गणगौर पुजन शुरू किया जाता है। वहीं शीतला अष्टमी के दिन सभी तीजनिया सजधज कर कर साईं धाम मन्दिर में, घूडला पुजन करके, गाजे बाजे के साथ, घूडला लेकर गणगौर स्थल पहुंच कर, आरती करके, तीजनियों के घर घर घूडला घूमाया जा रहा है ।

घुड़ले की विशेषता के बारे में, महामंत्री मंजू सोनी ने बताया कि, घूडला घुमाते वक्त पारम्परिक मंगल गीत गाए जाते हैंं। वही सभी के परिवार के लिए, सुख समृद्धि की कामना करती हैं और खुद के लिए अखंड सौभाग्यवती की कामना करती हैं। वही कुंवारी कन्या के लिए, अच्छा वर मिले ऐसी मंगल कामनाएं करती हैं । घूडले के दौरान, तीजणियों को मिष्ठान नमकीन मनवार करके, तीजनियो के बीच में गेम और खेल प्रतियोगिताएं होती हैं, जीतने वाली तीजणियों को पुरस्कार दिया जाता हैं। वही सभी तीजणियों को उपहार दिया जाता हैं ।

इस कार्यक्रम के दौरान, तीजणियों में उत्साह नजर आता है और आपस में सभी मिजलुकर कर रहती है, इस कार्यक्रम में शिव प्यारी जांगिड, शिला भाटी, नीतू शुक्ला, मंजू सोनी, सीता गहलोत, दीपा जांगिड, संजना जांगिड, कोमल शुक्ला, प्रियंका सोनी, नेहा भाटी, आयुषी शुक्ला, राज गहलोत, निशिता शुक्ला, शिखा सिसोदिया, अनुप्रिया राज पुरोहित, कमलेश शुक्ला, ऊषा शर्मा, सुशीला जांगिड, दुर्गा आसट, सरला सोनी, कमला गौड, विजय कंवर सोनी, कांता कड़ेल, सरला खजवानिया, सुरज कंवर राजपुरोहीत, वैशाली सोनी सहित अनेक तीजणियां कार्यक्रम में शामिल हुईं ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor