Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

Thursday, July 9, 2026, 1:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : जिला रसद विभाग

25 दिन से पहले बुकिंग नहीं, स्टॉक पर्याप्त, अफवाहों से बचें

शिव वर्मा. जोधपुर 

रसद विभाग ने कहा है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है। घबराने की जरूरत नहीं हैं। समस्या हो तो उपभोक्ता जिला कंट्रोल रूम नंबर 0291-2650349, 0291-2650350 या राजस्थान संपर्क के टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रसद विभाग का कहना है कि 25 दिन से पहले बुकिंग नहीं होगी। स्टॉक पर्याप्त है। अफवाहों से बचें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor