– गांधी मैदान स्थित जोधपुर प्रेस क्लब कार्यालय में हुई शोक सभा
शिव वर्मा. जोधपुर
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और दिनेश जोशी के आकस्मिक निधन पर जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान स्थित जोधपुर प्रेस क्लब कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि नारायण बारेठ और दिनेश जोशी दोनों ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने साहस, ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ पत्रकार हमेशा युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन करते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि दोनों पत्रकारों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर एम.आर. मलकानी, सुरेश व्यास, सुनील चौधरी, मिश्रीलाल पवार, गुरुदत्त अवस्थी, भंवर जागिड़ और जितेंद्र खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत पत्रकारों के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, सचिव शिव प्रकाश पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पुरोहित और श्रेयांश भंसाली सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद मुन्नवर अली, गोपाल सिंह राठौड़, के.डी. इसरानी, राजेंद्र सिंह लीलिया, प्रवीण धीगरा, मनोज बोहरा, शिव वर्मा, राजीव गौड़, अरुण हर्ष, जगदीश जोशी, राजेश शर्मा, योगेश दवे, कमल वैष्णव, प्रदीप जोशी, डॉ. रजन दवे, विकास आर्य, राकेश भारद्वाज, शिव सिंह, सुमित देवड़ा, यशपाल सिंह तंवर, गुलाम मोहम्मद, रामजीवन विश्नोई, भगवान पवार, नरेंद्र तिवाड़ी, मदन सैन, कैलाश, रवि बोहरा, राजेंद्र बोराणा, प्रकाश शर्मा, सुनित लोढ़ा सहित कई पत्रकार साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।









