Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर प्रतीकात्म्क मार्च…संगोष्ठी में गांधी दर्शन पर चिंतन

पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि यह यात्रा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ थी और आज भी हमें आत्मनिर्भरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है।

शिव वर्मा. जोधपुर 

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर द्वारा 12 मार्च को दांडी मार्च पदयात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया । समिति के जिला संयोजक शिवकरण सैनी ने बताया कि दांडी मार्च दिवस (12 मार्च) के अवसर पर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर द्वारा नेहरू पार्क से मेडिकल कॉलेज सर्किल महात्मा गांधी प्रतिमा तक प्रतीकात्मक दांडी यात्रा का आयोजन किया गया ।

सैनी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत के आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय महात्मा गांधी द्वारा निकाली गई दांडी यात्रा नमक सत्याग्रह की दिवस पर दांडी मार्च यात्रा का आयोजन किया गया एवं संगोष्ठी का भी इस अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांधीवादी विचारक एवं युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि यह आयोजन 1930 में महात्मा गांधी द्वारा नमक कानून तोड़ने और सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की याद में किया गया  जो अहिंसक संघर्ष और स्वतंत्रता के आदर्शों को रेखांकित करता है  पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि यह यात्रा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ थी और आज भी हमें आत्मनिर्भरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है। इस यात्रा में सह संयोजक इकबाल मौलानी, युवा संयोजक अक्षय गहलोत, महिला संयोजक नीरू परिहार, रुबीना खान , हेमन्त शर्मा , फिरोज फेम , प्रताप सिंह , डॉ माधाराम विश्नोई , शबनम अब्बासी , जुगल गहलोत, अंजली वैष्णव, अकरम उमर , मनीष जावा, रामस्वरूप गर्ग, बृजेश पुरोहित , मनीष आचार्य , सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ने भाग लिया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor