Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:04 am

Sunday, August 23, 2026, 6:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कांग्रेस बोलीं- मोदीजी ने किया ट्रम्प के आगे सरेंडर, देश में नहीं सिलेंडर

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का विरोध

शिव वर्मा. जोधपुर 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस के तत्वाधान में आज नई सड़क, राजीव गांधी सर्किल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में विशाल “धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। “हल्ला बोल” अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की मांग की।

विरोध का अनूठा तरीकाः सड़क पर बनाया खाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर ही लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण अब आम आदमी के लिए गैस पर खाना बनाना असंभव हो गया है। कार्यकर्ताओं ने “मोदी हुए ट्रंप के आगे सरेंडर, देश में नहीं गैस सिलेंडर के नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पुतला दहन और नारेबाजी

प्रदर्शन के चरम पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जन के खिलाफ बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस के बढ़ते दामों से गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

प्रदर्शन में ये पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेः

शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता बरवर, लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुन्ती देवड़ा, नरेश जोशी, हीरा लाल मुण्डेल, मोहन लाल कटारिया, नरपत पन्नू, विजय लक्ष्मी पटेल, शांति प्रसाद, हरेंद्र राठौर, लियाकत अली, राजू इश्तियाक अली, राकेश चौधरी, सुरेश सागर, नारायण सिंह डाबड़ी, राजेश रामदेव, सुनीता मालवीय, वि.पी सिंह कुड, मुन्नी देवी गोदारा, प्रियंका चौधरी, बाबू देवी, रेखा लोहिया, राम निवास गोदारा, अख्तर खान सिंधी, त्रिलोक मेहरा, हेम सिंह गहलोत, नेमाराम बैरा, धनपत गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, शबनम अब्बासी, बबलू सोलंकी, सत्यपाल देवासी, फिरोज़ फेम, इकबाल खान, खेमराज नवल, फरजाना चौहान, अंजुला, दिव्या गहलोत, प्रवीण कुंभट, छोटूराम गुर्जर, भारत असेरि, सत्यनारायण गौर, भारती शर्मा, राणा राम नैन, जगदीश, पूनम व्यास, विशाल शर्मा, पवन गहलोत, हनुमान खोजा, राधेश्याम सोलंकी, अशोक भाटी, नरेंद्र पूरी, पुराण मल मेघवाल, परमेंद्र सिंह, मनीष आचार्य, अकरम उमर, यशदीप कच्छवाहा एवं इकबाल मौलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor