पुलिस आयुक्त शरत कविराज का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है और निरूपा पटवा इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
राखी पुरोहित. जोधपुर
शहर में सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा को जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा सम्मानित किया गया।
समाजसेवी निरूपा पटवा ने रिजर्व पुलिस लाइन पुलिस आयुक्तालय में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करवाया था। इसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारीगण एव उनके परिवारजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था एवं उनको अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानकारियां दी गई ताकि भविष्य में आने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सकें। उक्त कार्य के लिय जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने निरुपा पटवा की प्रशंसा करते हुए तारीफ की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
निरूपा पटवा को पूर्व में भी तीन बार जिला कलेक्टर द्वारा, पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान, दो बार सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा, दादा साहेब फाल्के सम्मान सहित सौ से ज़्यादा सम्मान एव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। निरूपा पटवा कई वर्षों से निरंतर सेवा के क्षेत्र मे कार्यरत हैं एवं वर्तमान में कई संस्थान में प्रमुख पद पर भी कार्यरत हैं। कई निजी संस्थान में एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य पद पर भी हैं एव महिला सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रही हैं।
Author: Dilip Purohit
Group Editor



