राइजिंग भास्कर. जोधपुर
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा वैश्य जनक के मसीहा गौभक्त फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जन्म जयन्ती को प्रतिवर्ष यादगार बनाने के लिए समस्त वैश्य समाज उनके जन्मदीन को वैश्य एकता के रूप में 17 मार्च को मनाता है। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि आज श्री कृष्णा गौ शाला सांगरिया में जहाँ 450 गौ माताओ की विधिवत पूजा कर सुबह 11.30 बजे एक ट्रैक्टर ट्रोली हरा चारा व गुड दो पेटी गायो को खिला कर वैश्य एकता दिवस मनाया गया।
जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वैश्य एकता दिवस सेवा कार्य सभी वैश्य बन्धुओ द्वारा सहयोग राशि से किया गया।गौ सेवा कार्य में अघ्यक्ष राजेन्द्र राठी, महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, कोषाघ्यक्ष विवेक सिघंवी, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता, अरूणा राठी, युवा अध्यक्ष खुश सिघंवी, युवा कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, सह सचिव दीपक गुप्ता, विशाल भण्डारी व कई पदाधिकरी व वैश्य सदस्यो ने अपनी सेवाएँ दी।








