Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ब्रह्मलीन, युग मनीषी प्रोफ़ेसर हिम्मत सिंह सिन्हा की ज्ञान – यात्रा का सातवां पड़ाव पूरा करने के लिए के बी व्यास सिंगापुर में 

दिलीप कुमार पुरोहित. सिंगापुर

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 21 मार्च को ब्रह्मलीन, युग मनीषी प्रोफ़ेसर हिम्मत सिंह सिन्हा का आठवाँ पड़ाव सिंगापुर में आयोजित होगा। इसे भारतीय उच्चायुक्त, आर्य समाज, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान तथा लोटस ब्लूम पब्लिकेशन के सम्मिलित प्रयासों से मिल कर वे पूरा करेंगे। इसको लेकर केबी व्यास सिंगापुर पहुंच चुके हैं।

केबी व्यास ने बताया कि प्रोफ़ेसर सिन्हा की जन्म शताब्दी, 2028 के आने तक हम इस ज्ञान – यात्रा को लेकर 12 देशों में जाएँगे और पहले छह पड़ाव हमने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, ओमान और मॉरिशस में सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। सातवाँ पड़ाव सिंगापुर में 21 मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 से अधिक विद्यालयों के छात्र रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देंगे तथा शिक्षक, प्रोफ़ेसर, विभिन बिजनेस से जुड़े हुए लोग, आर्य समाज के लोग, तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक समाज के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। आर्य समाज ने मॉरिशस में भी कार्यक्रम आयोजित किया था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor