Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 9:24 am

Thursday, August 27, 2026, 9:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में संभाग स्तरीय पुस्तक मेला 26 फरवरी से 1 मार्च तक

राजेश भैरवानी. जोधपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत भाषा एवं पुस्तकालय विभाग जयपुर द्वारा राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में 26 फरवरी से 1 मार्च तक संभाग स्तरीय पुस्तक मेला आयोजित होगा। प्रथम तल, नगर निगम के पुराने ऑफिस के अंदर, सोजती गेट के अंदर यह पुस्तक मेला लगेगा। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के निदेशक प्रो. रविप्रकाश टेकचंदानी के मार्गदर्शन में जोधपुर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय संभाग स्तरीय पुस्तक मेले में सिंधी भाषा की पुस्तकें विक्रय एवं प्रदर्शन हेतु उपलब्ध करवाई जा रही है। एनसीपीएसएल सदस्य अशोक मूलचंदानी, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के पुस्तक विक्रय केंद्र प्रभारी सुरेश कुमार भाग्या, अध्यक्ष लक्ष्मीचंद किशनानी, मंत्री कैलाश थावानी, डॉ. प्रदीप गेहाणी प्रदेश मंत्री भाषा एवं साहित्य भारतीय सिंधु सभा राजस्थान ने लोगों से अपील की है कि मेले का अवलोकन अवश्य करें और पुस्तकें खरीदकर साहित्य पढ़ने की आदत डालें।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor