Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 5:22 am

Sunday, April 19, 2026, 5:22 am

LATEST NEWS
Lifestyle

महिलाओं ने ईसर-गौरी का रूप धारण किया, गवर के गूंजे गीत

कुलदीप विहार में धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

बिड़ला स्कूल के पास कुलदीप विहार में गणगौर का त्योहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर माता गौरी और शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।

महिला मंडल की भारती राठी ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने सफेद वस्त्र धारण कर मां गौरी और ब्रह्मचारिणी मां की अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली मांगी, इसके साथ ही महिलाओं ने ईसर गोरी का रूप धारण कर वातावरण को भक्ति और सांस्कृतिक वातावरण के रंग में रंग दिया। महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर अपने समाज की धरोहर संस्कृति से परिचित करवाया। इस मौके पूजा धूत, दुर्गा लोहिया, भारती राठी, कविता राठी, सुनीता राठी, सीमा राठी, अंतिमा मंत्री, दीपिका जैन, खुशबू, काव्य राजपुरोहित, शोभा सोनी, स्मिता सहित अनेक महिलाए व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor