Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:33 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:33 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गणगौर का सामूहिक उद्यापन 21 को : गाजे-बाजे के साथ लोटियों में जल भरकर लाएंगी तीजणियां, पूजन-प्रसादी भी होगी

जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा चेत्र शुक्ल गणगौरी तीज का 20वां सामूहिक उद्यापन धूमधाम से होगा, गुरुवार को किया था बैनर का विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

जोधपुर की गवर अनूठी होती है। गवर का त्योहार भी परंपरागत उल्लास का प्रतीक है। इसी कड़ी में जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति चैेत्र शुक्ल गणगौरी तीज का 20वां भव्य सामूहिक उद्यापन 21 मार्च शनिवार को रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा। इसी कड़ी में गुरुवार को कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया था।

सचिव विजय लक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी की अध्यक्षता एवं समाजसेविका आशा फोफलियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी सहित महिला मंडल की मेजबानी में 21 मार्च को सुबह 9 बजे लोटिया के साथ शोभायात्रा, 10 बजे गणगौर पूजन और दोपहर 12 बजे से गणगौर प्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor