पंकज जांगिड़. जोधपुर
चैत्र मास के नवरात्रा के अवसर पर क्षेत्रीय महिला मंडल द्वारा बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के बड़लेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के चलते महिला मंडल ने यह आयोजन श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित किया, जिसमें अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।







