Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान दिवस : फैशन शो और पारंपरिक आयोजन में झलका उत्साह

भगवान पंवार. जोधपुर 

राजस्थान दिवस के अवसर पर शहर के अरबन हाट, जोधपुर में पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आकर्षक राजस्थानी परिधान में फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा जैसे घाघरा-ओढ़नी, पगड़ी, बंदेज एवं राजस्थानी आभूषणों का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इस रंगारंग प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

इसके साथ ही राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए और राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पर्यटक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त अयुक्त, उद्योग एस. एल. पालीवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, गणेश सागर, ओम प्रकाश चौधरी ने उपस्थित रहकर कलाकारों का हौसला अफजाई किया एवं कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घोषक शांति माथुर ने संचालन किया। फैशन शो में निशा पंवार, ज्योत्सना वर्मा, दुर्गा, भव्या, पूर्वा, ज्योति, अनुष्का, छवी, काव्य श्री, याचिका, ख्याति, माया, पिंकी, भानु, गौड, गुनगुन, नरसिंह चौहान, रामरख जाट ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor