Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 5:04 am

Thursday, April 16, 2026, 5:04 am

LATEST NEWS
Lifestyle

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार पुरोहित ने दैनिक भास्कर से दिया त्यागपत्र

अनिवार्य परिस्थितियों का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से छोड़ी जिम्मेदारी, लंबे समय से निभा रहे थे अहम भूमिका

विशेष संवाददाता. जोधपुर

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार पुरोहित ने दैनिक भास्कर से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अनिवार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपनी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

दिलीप कुमार पुरोहित वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे और लंबे समय से संस्थान से जुड़े हुए थे। उन्होंने संपादक को संबोधित अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे अनिवार्य कारणों के चलते अपनी सेवाएं आगे जारी रखने में असमर्थ हैं, इसलिए वे तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने अपने पत्र में संस्थान से अनुरोध किया है कि उनके त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उनके लंबित देय और बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor