Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

40 तीजणियों ने किया सामूहिक रूप से उद्यापन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति चैेत्र शुक्ल गणगौरी तीज के 20वेंं भव्य सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम के तहत 40 तीजणियों का उद्यापन कार्यक्रम रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।

सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी की अध्यक्षता एवं समाजसेविका आशा फोफलियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी सहित महिला मंडल की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह तीजणियों द्वारा सिर पर लोटिया रखकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद पंडित द्वारा विधि-विधान से गणगौर पूजन कराया गया और गणगौर प्रसादी का आयोजन हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor