पंकज जांगिड़. जोधपुर
चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कनौजिया समाज विकास समिति की ओर से रिक्तियां भैरुजी चौराहे के पास रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित चामुंडा माता मंदिर में चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के सचिव दुलीचंद कनौजिया ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया है तथा देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया है। प्रतिदिन दोपहर में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा है। 25 मार्च, अष्टमी को सुबह 11 बजे हवन व शाम को 7 से 10 बजे तक भजन संध्या तथा 26 मार्च, नवमी को सुबह 11 बजे कन्या पूजन व प्रसादी का आयोजन होगा।








