Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

Sunday, August 23, 2026, 6:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में हुआ लोटियां कार्यक्रम

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में लोटियां कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सजी-धजी महिलाएं सिर पर लोटियां रखकर मंदिर से रवाना हुई और शिव रोड से पुलिस लाइन रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मंदिर व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने सभी महिलाओं का स्वागत-सत्कार किया।

ललिता जोशी ने गणगौर तीज की कथा सुनाते हुए बताया कि गणगौर उत्सव के दौरान लोटियां कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, यह विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं और नवविवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। महिलाएँ और लड़कियाँ सिर पर लोटियां रखकर समूह में गाती और नाचती हुई निकलती हैं, जो गौरी माता की भक्ति को दर्शाता है। इस अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान शिव (ईसर) और माता पार्वती (गौरा) से सुखद वैवाहिक जीवन और योग्य वर की कामना करना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor