Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुष्करणा समाज जैसलमेर की आमसभा कल दोपहर 12 बजे पुष्करणा बेरे पर

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

पुष्करणा समाज के सभी व्यक्तियों, मातृशक्ति व युवाओं की आमसभा 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे पुष्करणा बेरे पर आयोजित होगी। आमसभा में ईश वंदना, अतिथियों का स्वागत, स्वागत भाषण, ट्रस्ट के कार्यों का आय व्यय, बजट पर प्रतिवेदन, समाज के युवाओं व महिला शक्ति के शिक्षा व रोजगार पर चर्चा, समाज में चल रहे विभिन्न रीति रिवाजों पर चर्चा, मनोनयन/ चुनाव प्रक्रिया में आंशिक संशोधन व नख संख्या पर चर्चा व अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से शामिल किए जाएंगे। पुष्करणा समाज की विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस श्यामसुंदर बिस्सा, बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास और जोधपुर सूरसागर विधायक देवेंद्र जाेशी का पुष्करणा न्याति ट्रस्ट जैसलमेर द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor