Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय मंडोर के छात्र नेमाराम ने 10वीं में 96.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय का अब तक सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया

विद्यालय के 78 में से 61 छात्र प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अरूण खिंटलिया ने गणित में 100/100 अंक प्राप्त किए हैं।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय मंडोर जोधपुर के छात्र नेमाराम ने दसवीं में 96.83 अंक प्राप्त करके आवासीय विद्यालय का अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया है । उसने राजस्थान के सभी अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया है ।

इस अवसर पर विद्यालय संस्था प्रधानहनुमान बड़ल सहित सभी गुरुजनों एवं विभाग के अधिकारियो ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि छात्र नेमाराम आठवीं बोर्ड में भी टॉप मेरिट के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल योयना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री महोदय से सम्मानित हो चुका है । बोर्ड प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि विद्यालय के 78 में से 61 छात्र प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अरूण खिंटलिया ने गणित में 100/100 अंक प्राप्त किए हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor