Explore

Search

Friday, April 10, 2026, 3:18 pm

Friday, April 10, 2026, 3:18 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सूरसागर बड़ा रामद्वारा में हनुमान जन्मोत्सव के बैनर का विमोचन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

हनुमान जन्मोत्सव के बैनर का भव्य विमोचन श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संतो की पावन तपोस्थली तथा राम भक्ति के प्रमुख केंद्र श्री बड़ा रामद्वारा, सूरसागर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जन्मोत्सव के बैनर के विमोचन से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्तों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ तथा मधुर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम राम भक्ति, हनुमान जी की असीम शक्ति और भक्ति भाव को जगाने वाला साबित होगा। संत पूनाराम ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य परमहंस महंत डॉ. श्री रामप्रसाद महाराज (महंत श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर) के पावन सान्निध्य में यह सामूहिक सुंदरकांड पाठ संपन्न होगा। परमहंस जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में होने वाला यह पाठ भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक लाभदायक होगा।

पाठ के समापन पर सवामणि भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम की समय-सारणी:

दोपहर 1:00 बजे — सामूहिक सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ
इसके बाद — भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण। श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर रामभक्ति और संत परंपरा का प्राचीन एवं प्रसिद्ध केंद्र है, जहां नियमित रूप से कथा, कीर्तन, उत्सव और सत्संग का आयोजन होता रहता है। इस हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से भक्तों को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ और राम-हनुमान भक्ति का रसास्वादन करने का सुंदर अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने सभी राम भक्तों, हनुमान भक्तों तथा श्रद्धालु जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन कार्यक्रम में भाग लें, सामूहिक पाठ में शामिल हों और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें। सन्त नरसिंह दास,विष्णु दास, मदन दास, राम प्रकाश, धर्माराम आदि उपस्थित थे

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor