Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

Sunday, October 18, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुरेश शर्मा बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष मनोनीत

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल ने श्री पंचायत एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों और समाजबंधुओं की मेजबानी में सर्वसम्मति से सुरेश शर्मा को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर का अध्यक्ष मनोनीत किया।

समाज के प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इस मौके श्री पंचायत के सोनाराम बुढल, ज्योतिस्वरुप धनेरवा, सुरेशचंद्र कुलरिया, वीरेंद्र भाकरेचा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रकाश शर्मा, मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल, मास्टर रामदयाल धामू, गणपतलाल जायलवाल, भींयाराम सलूण, भेराराम आसदेव, पंकज जायलवाल, भंवरलाल सलूण, रामदयाल जादम, राधेश्याम डोयल सहित गोपीकिशन जांगिड़, डीपी शर्मा, ईश्वर मांकड़, श्री जांगिड़ युवा संघ, श्री विश्वकर्मा युवा संघ के पदाधिकारियों व सैकड़ों समाजबंधुओं ने सुरेश शर्मा का माल्यार्पण कर उनको नव पदभार की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor