Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:29 am

Sunday, August 23, 2026, 11:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एमडीएमएच फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट को मिली नई आधुनिक मशीनों की सौगात

भगवान पंवार. जोधपुर 

मथुरादास माथुर अस्प्ताल फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट को नई आधुनिक मशीनों की सौगात मिली है। मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र मे बड़ी सौगात मिली है। विभाग को हाल ही में कई अत्याधुनिक एडवांस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बीएस. जोधा के मार्गदर्शन मे अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने राज्य सरकार एवं कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग को मिली ये आधुनिक सुविधाएं मरीजों के उपचार, सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद होंगी। कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट physiotherpy कॉलेज के principal डॉ गोविंद सिंह, डॉ केसी मीना एवं डॉ. निखिल चौधरी physiotherapy विभाग प्रभारी डॉ सुमित गहलोत, डॉ. aranb, डॉ मनीष, डॉ स्नेहप्रिया एवं डॉ स्मिता डॉ गिरीश उपस्थित रहे।

physiotherpy विभाग प्रभारी ने सभी आधुनिक मशीनों के बारे मैं विस्तार से बताया जिसमें robotic स्पाइनल decompression जिससे कमर दर्द, गर्दन दर्द, slip disc का इलाज ओर बेहतर तरीके से होगा, shockwave therapy द्वारा विभिन्न बीमारियाँ  जैसे टेनिस elbow, frozen shoulder, एड़ी का दर्द, plantar fasciaitis का आधुनिक इलाज सम्भव होगा, advance posture or gait analysis द्वारा शारीरिक बनावट में विकार जेसे scoliosis kyphosis flat foot घुटनों में घुमाव आदि की जांच होगी, mayoplus NEMS stimulation द्वारा मांसपेशियों में चोट के बाद आयी कमजोरी से रिकवरी में मदद मिलेगी, automatic shoulder & elbow mobilizer द्वारा कंधों एवं कोहनी में चोट के बाद आयी अकड़न से निजात मिलेगा and automatic CPM द्वारा घुटनो में चोट एवं सर्जरी के बाद आयी जकड़न का इलाज में उपयोगी साबित होंगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ये पूर्णतः डिजिटल एवं आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें युवाओ से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों को सुरक्षित, सटीक और बेहतर इलाज प्रदान करने में सहायक होंगी। इनसे सभी प्रकार के जटिल एवं पुराने नए दर्द और जकड़न से मरीजों को उपचार की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आयेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor