Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम शाहीन नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली राजस्थान सहित देश के 8 राज्यों की 36 महिलाओं को प्रेमा माथुर प्रेरणा सम्मान, माला माथुर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

राखी पुरोहित. जयपुर

जयपुर के बिरला हॉस्पिटल सभागार में आयोजित समारोह में नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 हेल्थ अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में माही संदेश और रघु सिंहा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली राजस्थान सहित देश के 8 राज्यों की 36 महिलाओं को प्रेमा माथुर प्रेरणा सम्मान, माला माथुर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. संजीदा खानम शाहीन जोधपुर को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. अनुकृति सूद (कंसलटेंट ब्रेस्ट एंडोक्राइन सर्जन) ब्रेस्ट कैंसर के बारे विस्तृत जानकारी दी । डॉ आशीष अग्रवाल ने शारीरिक दर्दों से बचाव सही पोस्चर और विभिन्न दर्दों से बचाव के गुर और फिजियोथैरिपी की अहमियत बताई। माही संदेश के संरक्षक सुधीर माथुर प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन और समन्वयक भरत कोराना के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ । सीके बिरला हॉस्पिटल की सेल्स एंड मार्केटिंग टीम से आदित्य खंडेलवाल और आशीष शर्मा ने व्यवस्था संभाली। अंत में माही संदेश के संरक्षक और रघु सिंहा माला माथुर ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर ने आभार जताया । मच संचालन विजय लक्ष्मी जांगिड़ विजया ने किया कार्यक्रम सुंदर सफल रहा ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor