Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 1:47 am

Thursday, April 16, 2026, 1:47 am

LATEST NEWS
Lifestyle

मेड़ता रोड जंक्शन पर आरयूबी निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक, मई में 21 ट्रेनें रहेगी प्रभावित

● ब्लॉक के कारण 4 ट्रेनें रद्द,5 आंशिक रद्द, 8 मार्ग परिवर्तित और 4 आंशिक विलंबित रहेंगी

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर स्थित मेड़ता रोड जंक्शन यार्ड पर लेवल क्रॉसिंग-100 के स्थान पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के चलते जोधपुर मंडल में एक-दो दिन रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सुगम व सुरक्षित रेल संचालन हेतु उपरोक्त कार्य के दौरान 2 जोड़ी ट्रेनें पूर्णत: रद्द रहेंगी, 5 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की जाएंगी, 8 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे तथा 4 ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।

पूर्णत: रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24 मई को तथा 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25 मई को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई को दोनों दिशाओं में कैंसिल रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से डेगाना तथा 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट 24 मई को डेगाना से जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करेगी बीकानेर से जोधपुर,14721 जोधपुर-भटिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से बीकानेर तथा 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस जो 24 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी,डेगाना से जोधपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से संचालित ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 मई को निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेड़ता-फुलेरा के स्थान पर जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग से चलेगी तथा मार्ग में लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर के स्थान पर जोधपुर-फलोदी-लालगढ़-बीकानेर मार्ग से संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 23 मई को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-फलोदी-जोधपुर मार्ग से संचालित होगी व दोनों ट्रेनें फलोदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

ब्लॉक के चलते ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 24 मई को बीकानेर-फलोदी-जोधपुर मार्ग से चलेगी व फलोदी स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 मई को भोपाल से रवाना होगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के बदले मार्ग से संचालित होगी। जबकि ट्रेन संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 मई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन मार्ग से चलाई जाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रुणिचा एक्सप्रेस भी 24 मई को फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 22632 बीकानेर-मदुरई एक्सप्रेस 24 मई को बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर मार्ग से चलाई जाएगी।

रेगुलेट ट्रेनें

ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 22 मई को रतनगढ़-मेड़ता रोड स्टेशनों के बीच 120 मिनट, 12465 इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस 24 मई को फुलेरा-मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशनों के बीच 20 मिनट, 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर-मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशनों के बीच 30 मिनट तथा 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस 24 मई को फुलेरा-मेड़ता रोड बाईपास स्टेशनों के बीच 30 मिनट विलंब से संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor