Explore

Search

Wednesday, April 15, 2026, 10:39 pm

Wednesday, April 15, 2026, 10:39 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित आराध्यम में श्री जीवराजसिंह गोगादेव दिवाकर गोशाला में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव पायल ज्योति ने बताया कि विभाग प्रचारक मंगलाराम, तहसीलदार सवाई सिंह, सरपंच नाथू सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में 200 पौधे रोहिड़ा, खेजड़ी, नीम, पीपल, बरगद, खारी बादाम, मीठा नीम, मोरिंगा, बेलपत्र का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियालो राजस्थान, अहिंसा, वृक्षारोपण का महत्व जैसे विविध विषयों पर अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर पूरे परिसर में 3000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor