Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

Sunday, August 23, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

गांधी मैदान (सरदारपुरा) मण्डल कांग्रेस कमेटी की “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” के संदर्भ में बैठक आयोजित हुई

पंकज जांगिड़. जोधपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गांधी मैदान (सरदारपुरा) मण्डल कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” के सन्दर्भ में जालोरी गेट स्थित परवाना भवन में मण्डल अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु वार्ड समितियों का गठन करने के बारे में निर्णय लिया गया।

गांधी मैदान (सरदारपुरा) मण्डल कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी गणपत सिंह चौहान एवं ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने कांग्रेस पार्टी संगठन को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। सुरेश शर्मा ने हर बूथ बीस कांग्रेस के सिपाहियों का टास्क पर अपने विचार व्यक्त किए और पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्षद प्रतिनिधि ईलायस मोहम्मद, पूर्व सचिव राजेंद्र लूणिया, विक्रम महाराज, उम्मेद सिंह, चन्द्रप्रकाश पण्डित, हरीश वैष्णव, शेलेन्द, रानी मेहता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर पूर्व सचिव पवन रूपानी, मण्डल सचिव योगेन्द्र मेहता, महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा, गोपी किशन जांगिड, पूर्व पार्षद अंजुला रोपियां, अंजू गोयल, सुनीता मालवीय, मण्डल के अन्तर्गत आने वाले तमाम बुथ अध्यक्ष एवं रितिक विश्नोई, राजू खान, अकरम सेफी, राजेंद्र शर्मा, पीर मोहम्मद, राजेंद्र सिंह, मेहबूब खान, श्याम पण्डित, जयराज घुस्सर, कमल पण्डित, राजेंद्र, विरेन्द्र घुस्सर, मनोज चौहान, पंकज सहित अनेक कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor